राष्ट्रीय आयुर्वेद व खेल रत्न अवार्ड से नामचीन शख्सियत हुई सम्मानित

 नई दिल्ली। 17 दिसम्बर। अल्फस राज्य सरकार विश्वविद्यालय दिल्ली एवं न्यूट्रिली हेल्थ केयर द्वारा नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय आयुर्वेद रत्न अवार्ड व  खेल रत्न अवार्ड  समारोह का शानदार आयोजन किया गया।



 प्रथम चरण में राष्ट्रीय आयुर्वेद रत्न अवार्ड  समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद साइंटिस्ट  प्रोफेसर गोविंद पंत दुबे थे। विशिष्ठ अतिथि  आईएएस सोनल गोयल, व अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली के चैयरमेन जाकिर हुसैन रहे,अध्यक्षता  उत्तराखंड विधि आयोग के चैयरमेन जस्टिस राजेश टण्डन ने की।समारोह के द्वितीय चरण में राष्ट्रीय खेल रत्न अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कब्बडी कोच द्रोणाचार्य असन कुमार सांगवान एवं विशिष्ठ अतिथि शिक्षा निदेशक  डॉ सुरेंद्र सिंह भदौरिया उपस्थित थे ,अध्यक्षता सयुक्त पुलिस कमिश्नर दिल्ली जसप्रीत सिंह ने की।



इस अवसर पर  अतिथियों ने देश की आयुर्वेद व खेल क्षेत्र की 100 शख्सियतों को मोमेंटो,शॉल व न्यूट्रिली हेल्थ केयर का गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर राष्ट्रीय अवार्ड से संम्मानित किया गया।









 कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। स्वागत भाषण अल्फस राज्य सरकार  विश्वविद्यालय दिल्ली की उप कुलपति डॉ अंजू भंडारी ने स्वागत उद्धबोधन दिया।तत्पश्चात अल्फ़स राज्य सरकार विश्वविद्यालय दिल्ली के रजिस्ट्रार के.डी.आर्य,उप कुलसचिव डॉ. अंजू भंडारी,अल्फस राज्य सरकार विश्वविद्यालय दिल्ली एवं न्यूट्रिली हेल्थ केयर के निदेशक डॉ गुरु प्रकाश, डॉ कुसुम कुमारी एवं डॉ.नवीन अग्रवाल,डॉ. पारुल अग्रवाल ने अतिथियों का शॉल,  स्मृति चिन्ह  व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।