एक कप चाय से कहें 10 बीमारियों को बाय



क्या आपको भी लगता है कि चाय न पीने से आप बहुत सी बीमारियों से बचे रह सकते हैं तो चाय पर किए गए ये अलग अलग शोध एक बार आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे कि क्या आपका सोचना सही है। ये सभी शोध बताते हैं कि अगर नित्य 3-4 कप चाय का सेवन किया जाए तो सेहत को कोई भी नुकसान नहीं होता। आइए जानते हैं वे 10 फायदे जो चाय पीने से मिलते हैं।


महिलाए कैंसर को कहें न :-
हाल ही में किए गए एक शोध में सामने आया है कि जो महिलाएं नित्य 2-3 कप चाय का सेवन करती है, उन्हें ओवेरियन कैंसर होने का खतरा उन महिलाओं से बहुत कम होता हैै जो चाय का सेवन नहीं करती। शोधकर्ताओं का कहना है कि नित्य 3-4 कप चाय पीने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है।


चाय में होता है काॅफी से कम कैफीन :-
अगर आप काॅफी को चाय से बेहतर समझ कर एक से दो कप नित्य पी रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि काॅफी चाय से कहीं ज्यादा आपके दिल के लिए खतरनाक है। काॅफी में 135 मि.ग्रा. कैफीन होता है जबकि चाय में केवल इसका 30-40 प्रतिशत मि.ग्रा. ही होता है जो सेहत के लिए उतनी नुक्सानदेह नहीं है जितनी काफी।



दिल के रोगी के लिए चाय वरदान है :-
करीब 4-5 साल दिल के रोगियों पर रिसर्च की गई और पाया गया कि जो दिल के रोगी 2 -3 कप चाय का सेवन नित्य करते हैं, उनके शरीर में रक्त का रूकना और कोलेस्ट्रोल के बढ़ने जैसी समस्या उन लोगों से कम होती है जो लोग बिलकुल भी चाय नहीं पीते। 


हड््िडयों को भी करती है मजबूत :-
कुछ चाय पीने वाले लोगों पर 10 साल तक रिसर्च की गई और उसमें पाया गया कि जो लोग दूध वाली चाय पीते हंै उनकी हड््िडयां उन लोगों से ज्यादा मजबूत होती हैं जो लोग चाय नहीं पीते।


मुस्कान में भी लगाती है चार चांद :-
चाय में फ्लोराइड और टेनिन नाम का पदार्थ होते हैं। अगर चाय में चीनी न डाली जाए तो ये दोनों ही दांतों के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। इनकी मदद से न सिर्फ दांत मजबूत होते हैं बल्कि चमकदार भी हो जाते हैं।


इम्यून सिस्टम भी होता है बेहतर :-
जो लोग नित्य 4-5 कप चाय पीते हैं, उन्हें पेट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होता है और साथ ही उनका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है।


मेटाबोलिज़्म को बेहतर बनाती है :-
अगर आप मोटे हंै और तरह तरह के उपाय कर के थक गए हंै तो अब ज़रा एक बार रोज 2-3 कप चाय पीने के आदत डाल लीजिए। कुछ ही समय में आपको बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। सिर्फ ग्रीन टी ही नहीं बल्कि यदि आप खाने के बाद साधारण चाय का सेवन भी करते हंै तो उससे भी आपके शरीर का मेटाबोलिज्म सिस्टम बेहतर हो जाता है।



हाइड्रेटेड रहने में भी करती है मदद :-
चाय में शामिल कैफीन सेहत के लिए तब तक खतरनाक नहीं होती है जब तक आप चाय का सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं करते। शोधकर्ताओं का मानना है कि नित्य 3 कप चाय पीने से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है जिससे सुस्ती नहीं आती है और आप पूरा दिन एनर्जेटिक बने रहते हैं।



कैलोरी नहीं होती:-


ज्यादा कैलोरी हमारे सेहत के लिए हानिकारक होती है और आपको यह जानकर खुशी होगी की चाय में बिलकुल भी कैलोरी नहीं होती है, जब तक उसमें चीनी न डाली जाए। तो डाइटिंग करने वाले लोगों को भी चाय से डरने की जरूरत नहीं है।


चाय बढ़ाती है रोगप्रतिरोधक क्षमता:- 
चाय में एंटीआॅक्सीडेंट तत्व होते हैं। ये वे तत्व हैं जो हमारे शरीर को प्रदूषित हवा में जाने पर विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाते हैं। यह सच है कि चाय के अनेक फायदे हंै लेकिन अगर कुछ छोटी छोटी बातों का ख्याल न रखा जाए तो इसके बहुत से नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए  चाय का सेवन कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखते हुए करें।



  • चाय में चीनी का प्रयोग न के बराबर करें।

  • एक दिन में 3 कप से ज्यादा चाय का सेवन न करंे।

  • छोटे बच्चों को चाय न दंे।

  • अधिक गर्म चाय का सेवन न करंे।

  • चाय के नशे के आदी न बनें।

  • नित्य चाय का सेवन न करंे।