एक कहानी - आपकी कहानी बदल सकती है



दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब आॅफ इंडिया में पूरी शादी की कहानी आगेर्नाईजेशन  द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की 51 सशक्त महिलओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।  इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और महिलाओ की फाइनेंसियल स्थिति पर भर पैनल डिस्कशन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सभा सांसद डॉ सुशिल गुप्ता मौजूद रहे।


नई दिल्ली में आज कंस्टीटूशन क्लब आॅफ इंडिया में पूरी शादी की कहानी द्वारा देश भर से अपने अपने क्षत्रों में सफलता पाने वाली 51 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही 11 मेकअप आर्टिस्ट को भी बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट के सम्मान से  नवाजा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सभा सांसद डॉ सुशिल गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देश भर में महिलाओ की सुरक्षा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गयी। जिसमे अमृता कर मिश्रा ने इस प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए, पैनल में मौजूद विभिन्न हस्तियों डॉ. सर्वप्रिय सांगवान (बीबीसी पत्रकार), जाने माने इकोनॉमिस्ट डॉ,शरद कोहली, राजनीती की पाठशाला के संस्थापक अजय पांडेय, पूरी शादी की कहानी के फाउंडर मनीष मिश्रा,अभिषेक तिवारी,माधवी आडवाणी तथा अंकित नागपाल से महिला सुरक्षा पर उनकी राय जानी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद राज्य सभा सांसद डॉ सुशिल गुप्ता ने भी महिलाओ को मुख्य धारा में आने और उसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के पर रानी तनवीर जी चौहान तथा महेश साहू माहेश्वरी मौजूद रहे.प्रोग्राम के अंत में सुशिल गुप्ता और रानी तनवीर जी के साथ मुकेश साहू माहेश्वरी ने सभी 51 महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमे एडुकेशनिस्ट अनामिका छाबड़ा, सुप्रिया अरोड़ा, कहकशा फातिमा, डॉ. संध्या किनी, वंदना दुआ, डॉ. बबिता अरोरा आरती हरीश मेहता, प्रियंका दीवान, विंकी कुमार, डॉ. शीनू संजीव,ज्योति रजनी अनेजा, शिप्रा सुमन, रितिका गुप्ता, ऋतू जैन, रश्मीत बिंद्रा,आराधना झा, शिखा गुप्ता,आस्था जैन, मोनिका चौधरी, अर्चना शर्मा , ऋतू कोहली, सुरभि तिवारी, फरहा नाज , रवनीत कौर, बी.के. मोनिका, पर्ल बहल, रजनी जायसवाल, अनामिका राघवंशी,कमल मोंगा, अर्चना शर्मा, अमनप्रीत कौर समेत 51 महिलाओ को सम्मानित किया गया। 



कार्यक्रम के आॅर्गनाइजर मनीष मिश्रा और अमृता कर मिश्रा ने इस बताया कि इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करने के माध्यम से  विभिन्न क्षेत्रो की महिलाओ को आगे लाना चाहते है ताकि महिलाओ में आत्म विश्वास बढ़े और वो भी समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। मनीष ने बताया की पूरी  शादी की कहानी से एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी शादी की कहानी लोगो के साथ साझा करते है पूरी शादी की कहानी के फाउंडर का कहना है कि एक कहानी आपकी कहानी बदल सकती है।


मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद राज्य सभा सांसद डॉ सुशिल गुप्ता ने पूरी शादी की कहानी फाउंडर मनीष मिश्रा और अमृता कर मिश्रा द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए सराहा और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया।