उड़ान महिला क्लब ने मनाया महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह

 

उड़ान  महिला क्लब द्वारा द्वारका के 5 स्टार होटल  रैडिसन ब्लू में महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिस में 23 महिलाओ को उनके कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। बाद में सभी महिलाओ ने एक दूसरे को चन्दन का टीका लगा कर होली मिलन समारोह भी मनाया। 

 

उड़ान  महिला क्लब द्वारा द्वारका के  रैडिसन ब्लू में महिला दिवस मनाया। जिसकी मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की संयुक्त  सचिव  ज्योति सिंघल रही। इसके अलावा राजेश भारद्वाज जी डॉक्टर पंकज श्याम जी सीए जसवंत रोहिल्ला जी इत्यादि ने दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगोली टीम रितु गुप्ता रचना अग्रवाल और ज्योति डबास ने नीतू सिंघल जी कमल मोंगा जी के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं को सम्मानित किया इस बार महिलाओं ने प्रेम की होली एक दूसरे को सपोर्ट करके एक अलग ही अंदाज में मनाई पूरा रेडिसन ब्लू तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था जब वेस्ट दिल्ली से अलग-अलग महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था। ऋतू गुप्ता ने बताया की महिलाओ में प्रतिभाओ की कमी नहीं है और वह पूर्ण शक्ति की अवतार है। उनोने कहा देहात के महिलाओ के बारे में बताया की वो आज भी दबी हुई है और मेरे कोशिश यह है की ऐसे  दबी हुई महिलाओ के हुनर को दुनिया के सामने लाऊ। 



 

 

अपनी तरह का यह एक अनोखा प्रोग्राम था जो नजफगढ़ क्षेत्र की महिलाओं ने पहली बार आयोजित किया था नजफगढ़ से तानसेन महाविद्यालय और संतुष्टि ,वेस्ट दिल्ली राइडर्स,  यू ट्रस्ट फाउंडेशन श्री राधे किचन इत्यादि ने अपना पूर्ण योगदान इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिया।सम्मानित होने वाली महिलाओं में विभिन्न नाम होम मेकर रूपा कपूर अनु गुप्ता इंश्योरेंस एडवाइजर राखी गुप्ता एस्ट्रोलॉजर नीलम जैन मेकअप आर्टिस्ट विनीता जांगड़ा इमेज कंसलटेंट हिना यादव डाइटिशियन सृष्टि ज्योतिष आचार्य सर्वेश गुप्ता सरोज खत्री शेरावत सेल्फ मेड वूमेन वंदना जोशी एंटरप्रेन्योर पूजा गोयल और सुमेरा डे सोशल वर्कर मुस्कान राठी स्कूल ओनर सुनील गौतम एजुकेशनिस्ट निधि विरमानी एयर इंडिया पायलट पूनम देव पैरा एथलीट्स श्वेता शर्मा डांस ट्रेनर मुक्ता सक्सेना प्रोफेसर शिक्षा वत्स कुकरी क्लासेस अंजू गोयल न्यूमरोलॉजिस्ट और वास्तु एक्सपर्ट रितु भाटिया डॉ रजनी बाला जी और टीचर रूबी दहिया जी इत्यादि का सम्मान किया गया।

 

महिलाओ ने डांस फ्लोर पर ठुमके लगाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। रचना अग्रवालऔर तिलक शर्मा  ने बेहतरीन मंच का संचालन किया  महिला दिवस तो हम हर साल मनाते है ,क्या महिला दिवस मनाने से हम उन महिलाओ को जागरूक कर पाएंगे जो आज भी पूर्ण शिक्षित हो कर घरों में घरेलु हिंसा का शिकार हो रही है। जब तक हम सभी महिलाओ को उनके अधिकारों एवं कर्त्तव्य के प्रति जागरूक नहीं करेंगे तब तक उनका विकास असंभव  है