बालों का सफेद होना


आजकल छोटी सी उम्र से ही बाल सफेद होने लगते हंै। इसके पीछे कई कारण हैं-तनाव, प्रदूषण, पारिवारिक दबाव और आनुवंशिकता। साथ ही भोजन यानी डाइट भी एक कारण होती है। इस भीड़भाड़ और कंपीटिशन के जमाने में छोटी सी उम्र से ही तनाव झेलने पड़ जाते हैं जिससे बाल सफेद होने लगते हैं।


इसके अलावा प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि जिसका असर बालों पर होता है। इससे वे असमय सफेद होने लगते हैं। डाइट का भी बालों पर असर पड़ता है। पहले लोग पौष्टिक भोजन खाते थे। आजकल जंक फूड का प्रचलन है। इससे बालों को सही पोषण नहीं मिलता है। वे सफेद होने लगते हैं। बाल जल्दी सफेद होने के पीछे आनुवंशिकता भी होती है।


बालों के सफेद होने की वजह डैंड्रफ भी है। यदि बालों में हमेशा डैंड्रफ रहेगा तो यह धीरे-धीरे बालों को सफेद बना देगा, इसलिए पहले बालों से डैंड्रफ दूर करें।



पौष्टिक भोजन करें जिनमें दालें, हरी सब्जियां, दूध, पनीर आदि उत्तम आहार हैं। बालों को प्रोटीन और कैल्शियम एवं विटामिन ई की अति आवश्यकता होती है अतः अपने भोजन में इन्हें अवश्य शामिल करें। नानवैज हैं तो अपने भोजन में फिश शामिल कर सकते हंै। यह बालों के लिए फायदेमंद है।


बाल सफेद न हों, इसके लिए अपने भोजन में आंवले को शामिल करें। इसके अलावा बालों को धोने के लिए आंवला, शिकाकाई एवं रीठे का घोल बनाकर प्रयोग करें। नियमित रूप से आंवला प्रयोग करने से बाल सफेद नहीं होंगे। यदि बाल सफेद होने शुरू हुए हैं तो वे वहीं रूक जायेंगे।


बाल सफेद होने के बाद उनमें हेयर डाई के बजाय मेंहदी लगायें। मेंहदी प्राकृतिक डाई है। इससे बालों को कई फायदे होते हैं और कोई नुकसान भी नहीं होता जबकि डाई के प्रयोग से बाल और ज्यादा सफेद होने लगते हैं।


मंेहदी में आंवला, शिकाकाई मिलाकर रात भर भिगोकर रख दंे। सुबह उसमें एक अंडा मिला लें। यदि अंडा न मिलाना चाहंे तो उसमें एक केला मिला सकती हैं। इससे मेंहदी का रंग और काला हो जायेगा। इस घोल को बालों में तीन घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें।
मेंहदी लगाने से पहले बालों को शैम्पू से धो लें ताकि वे गंदे न रहें। साफ हो जायें। जब बाल अधिक बढ़ जायें तो उन्हें नीचे से काट लें। बाल बढ़ने पर सफेद बाल दिखने लगते हैं।


जब भी बालों को कलर करें तो बाद में कंडीशनर जरूर लगा लें अन्यथा कुछ समय बाद बालों की चमक फीकी पड़ जायेगी और वे रूखे हो जायेंगे।
बाजार में मिलने वाले कंडीशनरों की अपेक्षा घर में बने कंडीशनर उपयुक्त रहते हैं। एक केला मैश करके उसमें कुछ बूंदंे शहद की डालें और एक अंडा मिक्स करके पूरे बालों में जड़ों तक लगा लें। आधे घंटे बाद शैम्पू से बालों को धो लें। इससे बाल खूब चमकदार हो जायेंगे।