कैसे करें कब्ज का उपचार


कहावत है कि कब्ज अनेक रोगों की जड़ है। क्या आप भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं? अगर आपको भी अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है तो निम्न उपाय करेंः-



  • पपीते का सेवन कब्ज के रोग में लाभप्रद है।

  • नाशपाती के रस को पीने से भी इस रोग को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

  • विटामिनयुक्त व प्राकृतिक लवणों से भरपूर मकोय का रस भी कब्ज में अत्यंत लाभकारी है।

  • सुबह खाली पेट ताजा पानी पीना भी इसके लिए लाभप्रद है।

  • अमरूद को छिलके व बीज सहित खाना भी कब्ज को दूर करता है।

  • भोजन करने के बाद दो या तीन अंजीर के दाने खाने से भी लाभ होता है।

  • खाना खाने के पश्चात कच्चा प्याज खाने से कब्ज को दूर किया जा सकता है।

  • बिना नमक व चीनी मिलाए बेल के शरबत का सेवन करना भी लाभप्रद है।

  • धनिया, काला नमक व काली मिर्च की चटनी बनाकर चाटना भी फायदेमंद है।

  • मीठे संतरों के रस को खाली पेट पीने से भी लाभ होता है।

  • गुनगुने दूध के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन भी लाभप्रद है।

  • हरड़ को रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह थोड़ी-सी हरड़ उसी पानी मंे रगड़ें और थोड़ा-सा नमक मिलाकर पिएं।

  • मेथी के पत्तों की सब्जी खाने से भी फायदा होता है।

  • रात को सोने से पहले गोभी के रस का सेवन करें।

  • कच्चे पालक के रस का सेवन करने से भी कब्ज दूर होती है।

  • बथुए का साग खाना भी लाभप्रद है।

  • खाली पेट सेब खाने से भी लाभ होता है।

  • रात को हरड़ का मुरब्बा खाने के बाद दूध पीने से पेट साफ होता है व कब्ज दूर होता है।
    उ एक चम्मच पिसे हुए आंवले को दूध के साथ लेने से कब्ज दूर होता है।