साड़ी है सदा के लिए

साड़ी है सदा के लिए



महिला और साड़ी का नाता सदियों पुराना है। किसी भी भारतीय महिला के वार्डरोब में आपको जो परिधान सबसे ज्यादा नजर आएगा वह है साड़ी। भले ही फैशन में समय के साथ कई चीजें आई-गई लेकिन साड़ी सदाबहार है। बात खास मौकों और शादियों की हो तो साड़ी से अच्छा कोई आॅप्शन नहीं है। फैशन डिजाइनरों ने साड़ी को ग्लैमरस लुक दे दिया है। पारंपरिक दिखना हो या ग्लैमरस, साड़ी में दोनों ही लुक बखूबी मिलते हैं।


चाहे टेªडिशनल हो या फ्यूजन, साड़ी ने हमेशा ही भारतीय महिलाओं के दिल में अपनी जगह बनाए रखी। निश्चय ही हर रोज बदलते फैशन ट्रेंड में कितने ही परिवर्तन क्यों न हो जाएं लेकिन महिलाओं के पसंदीदा परिधान में साड़ी की जगह कोई नहीं ले सकता। साड़ी एक परिधान ही नहीं, हमारी संस्कृति का वह हिस्सा है जिसके बिना महिलाओं की खूबसूरती का वर्णन अधूरा लगता है। यही वजह है कि सालों से अपनाया जाने वाला साड़ी का फैशन पुराना नहीं हुआ।



एक ओर जहां फैशन इंडस्ट्री के विस्तार के साथ भारत में कई प्रकार के परिधानों की मांग बढ़ी तो दूसरी ओर साड़ी के स्वरूप में भी कई परिवर्तन हुए, मगर इसका क्रेज हमेशा बरकरार रहा। इसी के चलते वेस्टर्न स्टाइल अपनाने वाली बाॅलीवुड अभिनेत्रियां भी इन दिनों साड़ी को ही अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना रही हैं। किसी भी देश का परिधान महिला को उतना खूबसूरत नहीं दिखा सकता जितना वह साड़ी में नजर आती है।


नेट साड़ी और लहंगा साड़ी डिमांड में हैं। कुछ समय से ये साड़ियां चलन में हैं लेकिन अभी तक आउटडेटेड नहीं हुई हैं। पूरी नेट, हाॅफ नेट, शोल्डर नेट कई तरह की वैरायटी में मौजूद हैं। ब्राइट कलर डिमांड में है। लाइट कलर के काॅम्बिनेशन को पसंद किया जा रहा है। व्हाइट तो हाॅट है ही, व्हाइट के साथ दूसरे रंगों का अच्छा काॅम्बिनेशन रहता है। शिफाॅन के साथ जाॅर्जेट की साड़ियों का कलेक्शन मार्केट में है। पहले काॅरपोरेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को फाॅर्मल्स पहनने के लिए कहा जाता था लेकिन अब इस सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं के लिए भी साड़ी उनकी पहली पसंद बन चुकी है। कामकाजी महिलाएं अपने प्रोफेशन और व्यक्तित्व के अनुसार साड़ी पहनना पसंद करती हैं।



अक्सर लेखन, चित्राकला या फिर कला से जुड़े किसी क्षेत्रा को अपना प्रोफेशन बनाने वाली महिलाएं काॅटन साड़ियां पसंद करती हैं, वहीं काॅरपोरेट सेक्टर में काम करने वाली महिलाएं काॅटन के साथ बोल्ड और ऐसे प्रिंट अपनाना पसंद करती हैं जो उनके आत्मविश्वास और निर्भीकता को दर्शाते हैं। रेडी टू वियर कांसेप्ट आने के बाद से साड़ी बांधने का पहले जैसा झंझट भी नहीं रहा है। साड़ी व्यक्तित्व को दर्शाने का एक माध्यम भी बन चुकी है।