बिना हार माने सपने पूरा करें : शालिनी शर्मा

बिना हार माने सपने पूरा करें : शालिनी शर्मा 



मॉडलों की दुनिया में एक नया नाम जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है खास चर्चा के दौरान 'आपकी सेहत' के उपसंपादक 'अनिल अरोड़ा' से उन्होंने बताया कि कि शालिनी शर्मा की उम्र 45 वर्ष है और इन्होंने अपनी पढाई बीए, बीएड तक की है। शादी के बाद शालिनी शर्मा को थायरॉइड और अर्थराइटिस की बीमारी हो गई। इनका वजन 92 किलोग्राम तक बढ़ गया और एक मिनट भी चलना इनके लिए दूभर था, शरीर के सभी जोड़ों में बहुत दर्द रहता था। फिर इन्होंने एक दिन निश्चय किया कि इन्हें अपनी बीमारियों पर विजय हासिल करनी है। तब इन्होंने जिम ज्वाइन किया और कड़ी मेहनत और सख्त डाइट से 33 किलोग्राम वजन घटाया। इन्होंने इसे 3 सालों तक कायम रखा। इनका विश्वास है कि मेहनत और लगन से कोई भी चीज हासिल की जा सकती है। इनका सपना मॉडल बनने का जो अधूरा पड़ा था उसे भी पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत के बाद काफी हद तक पूरा कर रही हैं। एक फरीदाबाद ब्यूटी प्रतियोगिता में इन्हें बेस्ट समाज सेविका का खिताब मिला, फिर डांडिया कार्यक्रम में बेस्ट मुस्कुराहट का खिताब मिला। कैनि क्लब के 'करवा क्वीन' प्रतियोगिता में विजयी रहीं और करवा क्वीन बनीं।



कैनि क्लब के तीन कार्यक्रमों में बेस्ट इंटरटेंनिंग का अवॉर्ड मिला, इन्होंने ओरिफ्लेम के लिए भी रैम्प वॉक किया, एमैजोन के लिए भी इन्होंने फोटो शूट किया। इन्हें नृत्य करना बहुत पसंद है। अब ये उस सपने को पूरा कर पा रही हैं श्यामक डाबर डांस क्लास में दाखिला लेकर। इनका मानना है कि बिना हार माने जीवन में किसी भी चीज को पाना नामुमकिन नहीं।