महिलाओं के प्रति सराहनीय कार्य कर रही है सपना गुप्ता

महिलाओं के प्रति सराहनीय कार्य कर रही है सपना गुप्ता



नई दिल्ली में निवास करने वाली सपना गुप्ता जी पेशे से लेखिका और कवित्री है, उनकी बहुत सी कविताएँ और लेख समय-समय पर प्रकाशित होती रहती हैं, बहुत ही मेहनती होने के साथ-साथ पारिवारिक जीवन भी बखूबी निभा रही हैं। उनकी SS foundation  जो स्लम में बच्चों की निशुल्क पढ़ाई के लिए काम कर रही है, सपना जी हर शनिवार और रविवार को स्लम में जाकर गरीब बच्चों को खुद पढ़ाती हैं और उन्हे उनकी जरूरत की वस्तुएं भी मुहैया कराती है।


गरीब महिलाओं के लिए भी उनके द्वारा किये गए प्रयास बहुत सराहनीय है, विगत कई वर्षो से वो सामाजिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों के लिए लगातार काम कर रही हैं, वहीं उनका दूसरा रूप जिसमें वो लेखिका है बहुत उम्दा है, बेहतरीन लेख और कविता की कला उन्हे औरो से अलग करती है। विभिन्न मंचों पर उन्हे कई बार सम्मानित किया जा चुका है उनके लेखन और सामाजिक कार्यो को लगातार सम्मान और प्रशंसा मिल रही है। जल्दी ही वो सांस्कृतिक और साहित्यक क्षेत्र मे वो संस्कृतिक और साहित्यक मंच और Ss Making a New World  के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन करने वाली है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वो निरंतर आगे बढ़ती रहे।