एक ताने ने बनाया कोरियोग्राफर, अब इंटरनेशनल शो में काम करेगा आगरा का छोरा







अपने एक साथी के घमंड भरे तीखे व्यंग्य को हथियार बनाकर आगरा का लाल अब कोरियोग्राफी की दुनिया का चमकता सितारा बन गया है। आगरा के अर्पित गोयल को गोआ में आयोजित हो रहे अंतर्राष्टÑीय फैशन शो प्रिंस एंड प्रिंसेज 2018 में कोरियोग्राफी करने का मौका मिला है। अर्पित कई फिल्मो में अपनी एक्टिंग और मॉडलिंग का हुनर दिखा चुके हैं और करीब 70 से अधिक शो कोरियोग्राफ कर चुके हैं। व्यापारी वैश्य परिवार में जन्मे अर्पित गोयल अभी मात्र 23 वर्ष के हैं और पिछले पांच साल से ग्लेमर इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं। सीधे साधे आम आदमी जैसी काया वाले अर्पित ने पांच साल पहले एक मॉडलिंग शो देखा और तब से उनके मन में माडलिंग का विचार आया। दोस्तों से अपनी चाहत साझा करने पर उनकी दुबली पतली काया देखकर दोस्तों ने मजाक बनाया और कहा यह तेरे बस का नहीं हैं और बस यहाँ से अर्पित मॉडलिंग की दुनिया में उतर आये और कई शो में हिस्सा बने। साल 2014 में जब अर्पित आगरा फैशन शो का आॅडिशन देने गए तो उनके साथियों को उनके आॅडिशन पास करने की उम्मीद भी नहीं थी पर अर्पित ने उस शो में न फाइनल में जगह बनाई बल्कि मि कंजुवल्टी का खिताब भी जीता। बतौर अर्पित इसके बाद उन्होंने खुद एक शो को आगेर्नाइज किया और उसके लिए अपने खास मित्र कोरियोग्राफर से बात की तो उसने बीजी होने और कार्यक्रम की डेट बढ़ाने की नसीहत देकर व्यंगात्मक लहजे में कहा कि आगरा में अगर शो होना है तो सिर्फ वही कोरियोग्राफ कर सकता है वरना शो नहीं होगा। इसके बाद अर्पित ने शो को खुद कोरियोग्राफ किया और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अर्पित ने बताया की वो अब तक आगरा दिल्ली और आस पास के शहरों में सत्तर से ज्यादा शो कर चुके हैं। अशोका इंटरटेंमेंट के बैनर तले गोवा में होने वाले मॉडलिंग हंट प्रिंस एंड प्रिंसेज 2016 में उन्हें बतौर कोरियोग्राफर साइन किया गया है। अर्पित एक अच्छे एकत्र भी हैं और उन्होंने देवदत्त मिश्रा की स्याही फिल्म के अलावा म्यूजिक अल्बम जिदगी तेरे वास्ते एवेलेंटाइन स्पेशल अल्बम के साथ इंडियन टी ए और शादी इवेंट के मेट्रोमेनियल विज्ञापन में काम किया है। इसके अलावा उन्हें अमेजन और फ्लिपकार्ट से विज्ञापन में काम का आॅफर मिला है जो जल्द शुरू होगा। अर्पित जल्द आगरा में एक राज्य स्तरीय मॉडलिंग शो करने जा रहे हैं जिसके आॅडिशन शुरू हो गए हैं।