गुलाब की तरह खिला चेहरा

कई बार कुछ ऐसे चेहरे दिखते हैं जिन्हे देखते ही मन खुश हो जाता है। कई बार कुछ चेहरे ऐसे दिखते हैं की उन्हे देख कर लगता है की उन्हे कोई भी टेंशन, थकावट नहीं है और वो घर से सीधा नहा कर आ रहे हैं। इसके विपरीत कुछ दिखते ऐसे दिखते हैं जैसे पूरे जमाने की परेशनिया उन्हे ही हो जैसे वो बहुत थके और व्यस्त हो वो हमेशा ही बुझे दिखते हैं तब भी जब वो बहुत खुश हो या अपना मनपसन्द काम कर रहे हो।
अब हर व्यक्ति चाहे वो बूढ़ा हो या जवान, स्त्री हो या पुरुष, खिला हुआ, तरोताजा और मुसकाता हुआ चेहरा पा सकता है। उस सुंदरता को पाने के लिए आप निम्नलिखित उपाय करे:-



प्रतिदिन बहीखाता :-
जैसे एक व्यापारी अपने आमदनी और खर्च का हिसाब रोज रखता है। उसी तरह हमे भी अपने रोज के किए हुए कामो का हिसाब रखना चाहिए। रोज रात को उन हर व्यक्तियांे को धन्यवाद दे जिन्हों ने आप के हित के लिए कुछ काम किया हो। जिन्होंने आप के चेहरे पर मुस्कान लाई हो या आप की जिंदगी बेहतर बनाई हो। आप उन व्यक्तिओ का धन्यवाद करे और अपने ईश्वर से उन के लिए प्रार्थना करे। अब रोचक बात, ये की उन व्यक्तियों को याद करे जिन्हों ने आप को सारे दिन परेशान किया हो या आप के काम मैं बाधा पहुँचाई हो। आप उन सब व्यक्तियों को माफ कर दे। चाहे उन्हों ने आप को परेशान जाने या अनजाने किया हो। अपने पूरे दिल से उन्हे माफ कर दे और अपने ईश्वर से उन की भलाई के लिए भी प्रार्थना करे। इससे आप के चेहरे पर शांति आएगी।


रोज अच्छे काम करें :-
जब भी मोका मिले अच्छे काम करे चाहे वो कितना भी छोटा काम क्यो न हो क्योकि बड़ा काम करने का अवसर रोज रोज नहीं मिलता।
अपने पड़ोसी का पंचर-टायर बदली कराने में मदद करे, रुकी हुई कार को धक्का मार कर स्ट्राट करवाये, लिफ्ट दे, बूढ़े और अंधे व्यक्तियों को सड़क पार करवाये, बस मैं बूढ़े और बच्चो वाली महिलाओ को अपनी सीट दे इत्यादि. अवसर बहुत हैं केवल मदद करने की इच्छा होनी चाहिए।
अब आप पूछेगे की इस से क्या होगा। आप के द्वारा किए हुए अच्छे काम आप के दिल को संतुष्टि देंगे जो की आप के आत्मसम्मान को बढ़ाईगी. यह बड़ा हुआ आत्मसम्मान आप के चेहरे पर गरिमा लायेगा।


अच्छा खाना और भरपूर नींद लें -
आप हल्का और स्वस्थवर्धक खाना खाये। तेलिए, मसालेदार, जंक फूड और पेप्सी-कोक का सेवन न करे। खाना रात 7-8 बजे के बाद न खाये। रात को कार्बो-हाइड्रेट का सेवन न करे।
आप मासंाहारी खाना, शराब व धुम्रपान का सेवन बिल्कुल न करे। कहावत भी है की “जैसा अन्न वैसा मन” रात को खाना खाने के बाद घूमने अवश्य जाए।
रात की नींद 7-9 घंटे की अवश्य है। रात सोने से पहले स्नान अवश्य करे। अपना बिस्तर और कमरे को साफ अवश्य करले। सोने से पहले जूते चप्पल को नियत स्थान पर रखे। कूड़ेकबाड़ को कूड़ेदान मैं डाले। यह सब काम आप को स्वस्थवर्धक और भरपूर नीद देंगे जब भी मौका मिले दोपहर को छोटी सी झपकी अवश्य ले। इससे आप का चेहरा हमेश तरोताजा दिखेगा।



नियमित व्यायाम :-
हर रोज 20-30 मिनट का व्यायाम सप्ताह में 4-5 दिन अवश्य करे। इससे आप का रक्त-प्रवाह ठीक रहेगा। रोजाना योगा करे। शीर्षासन, प्राणायाम आदि का अभ्यास करे। इससे आप के चेहरे पर निखार और कांति आएगी।
सैर हमेशा अकेले करे और मन मैं दुहराते रहे की मेरा चेहरा तारो-ताजा है और गुलाब की तरह खिल गया हैं। इससे व्यायाम का प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा। नियमित व्यायाम और योगा आप को स्वस्थ और तरोताजा रखेगा।



नेगेटिव लोगों और माहौल से बचें :-
नेगेटिव लोगो और माहौल से हमेशा बचे। नेगेटिव सोच नेगटिव मन बनाती हे। यह मन को दूषित करती हैं। जैसे की दही की एक चम्मच पूरे दूध को खराब कर देती है। इसी तरह से थोड़े से नेगेटिव विचार पूरे पॉजिटिव लाभों को शून्य कर देती है और कई बार बहुत नुकसान भी कर देती हैं इसलिये आप हमेशा नेगेटिव विचारों, लोगों और माहौल से बचे। अपनी तरफ से किसी भी बात को अच्छा या बुरा न कहे। इस्लाम मैं कहते हैं की खुदा कयामत के दिन हमारे सब कर्मो का हिसाब करेगा।
जब खुदा ही हमारे किए हुए कर्मो का हिसाब हमारी पूरी जिंदगी के बाद करता है। तब हम कौन हैं जो दूसरे व्यक्ति और कार्यो पर अपना फैसला करने वाले। आप दूसरे व्यक्तियों के नजरिये को समझने की कोशिश करे। इससे आप दूसरो को बहतेर समझ सकते हैं। और आप के रिश्तो मैं आयी कड़वाहट भी दूर हो जाएगी और आप का व्यवहार भी दूसरे लोगों से अच्छा हो जाएगा। इससे हमारा मन दूषित प्रभाव से बचा रहेगा और हमेशा हल्का और साफ रहेगा। मन मैं आई हुई सफाई और हल्कापन आप के चेहरे को निखरेगा और उसे उज्जवल करेगा।



मुस्कान :-
हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखे और अपने दिल मैं भी मुसकाए। इससे आप के चेहरे पर आए हुए तनाव गायब हो जाएगा और चेहरा सुंदर हो जाएगा।



केवल सुंदरता देखें
भगवान द्वारा फैलाई हुई सुंदरता को देखे और आनंद ले। जो व्यक्ति भगवान के नजदीक होता है वही उस भगवान की बनाई हुई सुंदरता को देखता है। नेगेटिव व्यक्ति हमेशा दूसरो मैं कमिया देखता है। इससे बचे। केवल सुंदरता देखे, आनंद ले और उस भगवान की प्रशंसा करे जिसने यह सुंदरता बनायी। इससे आप के चेहरे की सुंदरता बढ़ेगी और अंत मैं मेरी आप से विनती है की अपने शरीर, मन और आत्मा को हमेशा हल्का और साफ रखे। इन पर बोझ न लादे।
हमेशा उस प्रभु को याद रखे जिसने हमे इतना सुंदर जीवन दिया। इसमें प्यार की लौ हमेशा जला कर रखे इससे आप का चेहरा हमेशा दमकता, मुस्कुराता, तरोताजा और गुलाब की तरह खिला हुआ रहेगा।